बूरमू: बुढ़मू आरा-देवरखंड सड़क पर जंगल में भीषण आग, वनस्पति और वन्यजीवों को भारी नुकसान
Burmu, Ranchi | Apr 25, 2026 बुढ़मू प्रखंड के आरा-देवरखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर लगे जंगल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। लहलहाती आग की लपटों ने पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दूर-दूर तक धुआं और चिंगारियां छिटकती रहीं। देर रात होने के कारण कुछ ग्रामीणों ने ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका। इस हादसे से जंगली जीव-जंतु, पतवार और आय