डोमचांच: बगडो बरमसिया गांव में नवविवाहिता की मौत, पति ने किया सरेंडर, अन्य आरोपी फरार
डोमचांच थाना क्षेत्र के बगडो बरमसिया गांव में नवविवाहिता काजल प्रवीण की संदिग्ध मौत मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मृतका के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किए जाने के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।