भरथना: बकेवर नगर पंचायत की बोर्ङ बैठक में विकास के लिए प्रस्ताव पास किया गया
बकेवर नगर पंचायत में मंगलवार दोपहर 3 बजे बोर्ड बैठक में 13 वाटर कूलर लगाने, करीब डेढ़ दर्जन सड़कों नालियों के निर्माण व मरम्मत तथा पक्का तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अध्यक्ष विवेक यादव उर्फ सन्नी ने बताया कि सभी 12 वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।