शिवपुरी नगर: पिकनिक बेकरी का ₹40 लाख का ‘ठग’ जयपुर से दबोचा: सालभर से पुलिस को दे रहा था चकमा, अब सलाखों के पीछे
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के पिकनिक बेकरी में 40 लाख रुपए की बड़ी धोखाधड़ी कर पिछले एक साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा शातिर ठग आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फरार आरोपी को राजस्थान की गुलाबी नगरी (जयपुर) से गिरफ्तार कर लिया है।