झाझा: झाझा थाना परिसर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे शराबी को किया गया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | May 27, 2026 झाझा थाना परिसर में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को झाझा पुलिस ने गिरफ्तार किया। बुधवार की दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की पहचान तिलवरिया गांव के रहने वाले विकास कुमार यादव के रूप में हुई। जिसपर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया।