सांगानेर: जयपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने संवेदनशील बूथों का लिया जायजा
जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वहीं मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।