रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के विरुद्ध शत्रु संपत्ति मामले में विवेचना जारी, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Oct 22, 2024 मंगलवार को शाम लगभग 5:00 बजे रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर मीडिया जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के विरुद्ध चल रहे शत्रु संपत्ति मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। इस मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है।