रामपुर: मंगलवार को ज्वाला नगर में फोरवीलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Oct 22, 2024 थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा शुमाली निवासी ज़ुल्फ़िक़ार अपनी माँ और बहन के साथ मोटरसाइकिल पर बदाइयो से घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे फोरवीलर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।