हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों के जारी आंदोलन के समर्थन में डिपो पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चे का कहना है कि यदि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की उचित मांगों को जल्द नहीं माना, तो हरियाणा रोडवेज कर्मचारी भी मजबूर होकर कड़ा निर्णय लेने के लिए तैयार होंगे।