कासगंज: कासगंज में आंधी बारिश को लेकर 24 घंटे का ओरेंज अलर्ट, पुलिस ने लाउडस्पीकर से दी जानकारी
कासगंज जिले में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ आँधी और बरसात और ओला बृष्टि और आसमान में बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है। और कासगंज जिले को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है। वहीं कासगंज जिले की कोतवाली कासगंज पुलिस ने कासगंज शहर में ऑरेंज अलर्ट की लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से जानकारी दी। जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली।