मुज़फ्फरनगर: पुलिस चौकी के साए में चोरी, बुर्काधारी महिलाओं ने शातिर अंदाज में दुकान से सामान पार किया, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर के शिव चौक के पास पुलिस चौकी के नजदीक चोरी की वारदात सामने आई है। गोल मार्केट स्थित मैक्स कम्युनिकेशन की दुकान से बुर्काधारी महिलाओं के गैंग ने शातिर अंदाज में कीमती बैग चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।