खिजरसराय: गया अभियंत्रण महाविद्यालय के नए प्राचार्य बनेंगे डॉ. द्वारिका दास नीमा
गया अभियंत्रण महाविद्यालय में नए प्राचार्य के रूप में डा. द्वारिका दास नीमा सोमवार को अपना पदभार लेंगे। नए प्राचार्य के योगदान की जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल कुमार ने दी । नए प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जहानाबाद में पहले पदस्थापित थे जो अब गया अभियंत्रण महाविद्यालय में अपना योगदान देंगे । कालेज कर्मियों और छात्रों में नए प्राचार्य आने की सूचना