सांगानेर: जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में पब्लिक टॉयलेट में युवक की संदिग्ध मौत, आक्रोशित लोगों ने थाना के बाहर किया प्रदर्शन
जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक पब्लिक टॉयलेट में युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक टॉयलेट में अंदर जाने के करीब डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकला। स्टाफ ने ट्रैक्सी ड्राइवरों की मदद से टॉयलेट का गेट तोड़ा तो वह शीट पर अचेत अवस्था में बैठा था। टॉयलेट स्टाफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया था।