बड़ागांव धसान: ककरवाहा से भेला हनुमान जी मंदिर तक ग्राम वासियों ने निकाली बाइक रैली: श्री राम महायज्ञ के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा
बड़ागांव धसान के अंतर्गत भेला गांव हनुमान जी मंदिर में श्री राम महायज्ञ और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। जो 16 जून से 25 जून तक होगा, आयोजन समिति ने बताया कि 25 जून को विशाल भंडारी का आयोजन किया जाएगा। इसी के उपलक्ष में आज ग्राम वासियों के द्वारा गांव ककरवाहा से गांव भेला हनुमान जी के मंदिर तक बाइक रैली निकाली गई।