बेगूसराय: बेगूसराय में चोर ने गाड़ी से ₹10 लाख की ज्वैलरी और ₹2 लाख कैश चुराए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास का है, जहां शातिर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज़ में एक महिला की गाड़ी से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला श्वेता कुमारी अपने घर से पटना में एक शादी