नर्मदांचल की पावन धरती पर शूट की गई बहुप्रतीक्षित फिल्म The Narmada Story शुक्रवार को शहर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग थिएटर पहुंचे। फिल्म की रिलीज के अवसर पर नर्मदापुरम के स्थानीय कलाकार Sharad Singh, Pitambar Joshi भी पहुंचे।