झुंझुनू: RR राजकीय महाविद्यालय झुंझुनू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन, कुलपति के नाम दिया ज्ञापन
झुंझुनू के आर आर राजकीय महाविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ असी छात्र संगठन ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे के आसपास विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति के नाम कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और जो फीस बढ़ोतरी की है उसको वापस लेने की मांग की है, इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी भी की गई,फीस बढ़ोतरी नहीं रोकी गई तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई हे