मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे अली नकी गांव में मंगलवार शाम 5 बजे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की और करीब 450 किलो लहन नष्ट किया। अभियान के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस नशा विरोधी अभियान का उद्देश्य जनपद में अवैध मादक पदार्थों पर रोक लगाना है।