गुरुवार की शाम 4 बजे सागर के कटरा स्थित शहर की प्रसिद्ध सत्या डोसा दुकान पर खाद्य विभाग की छापामार कार्यवाही हुई। खाद्य निरीक्षक प्रीति राय के मुताबिक सत्या डोसा संचालक द्वारा मिलावट सामग्री बेचे जाने की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान खाद्य सामग्री के सैंपल को एकत्र कर लेब टेस्ट के लिए...