हरदोई: पुलिस ने प्रयागराज से बच्चों को अश्लील वीडियो टेलीग्राम पर चैनल बनाकर बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | May 19, 2026 हरदोई पुलिस ने बच्चों को अश्लील वीडियो बेचने वाले 28 साल के युवक को पकड़ा है। उसने टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाये हुए थे। जिनमें सात हजार सदस्य जुडे हुए थे। इन चैनलो में दस हजार अश्लील वीडियों व चालीस हजार अश्लील फोटो पाये गये है। चैनल को सब्सक्राइब कराकर अश्लील वीडियो बेचता था।