शिवपुरी: घर के बाहर वीडियो बनाने का विरोध करने पर मारपीट, अमोला थाने में मामला दर्ज,
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद चौराहा निवासी पर्वत सिंह आदिवासी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम 4 बजे कोमिल आदिवासी एवं उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों उसके घर के बाहर वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लोहे के गुम्मे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथ में चोट आई। बीच-बचा