कुरडेग: अरानी के पास आंधी में पिकअप पर गिरा विशाल पेड़, चालक बाल-बाल बचा
सिमडेगा में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली, और तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश में सिमडेगा रांची रोड में एनएच 143 पर अरानी स्कूल के पास सोमवार को शाम 5 बजे चलती पिकअप गाड़ी पर एक विशाल पेड़ गिर गई। घटना में चालक बाल बाल बचा। इधर पेड़ गिरने के कारण सड़क जाम हो गया है। वहीं आंधी के कारण कई बिजली के पोल भी उखड़ कर गिर गए। जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मामले