कटनी नगर: कटनी रेलवे जंक्शन: ट्रेन के जनरल कोच में महिला का प्रसव, रेलवे प्रशासन ने दिखाई तत्परता
पाटलिपुत्र से मुंबई की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद ट्रेन के भीतर ही महिला की डिलीवरी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कटनी रेलवे प्रशासन ने अनुकरणीय मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया।