वाराणसी विकास प्राधिकरण ने मौजा दरेखू में अवैध प्लॉटिंग पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड दशाश्वमेध थाना-रोहनिया , मौजा-दरेखू में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए रीता दुबे द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल पर अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी।