जगन्नाथ जी के रथयात्रा मेले में पहुंचे 3 लाख
भक्तः वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने खींचा प्रभु का रथ, आज
वाराणसी में आज रथयात्रा मेले का तीसरा दिन है। अब तक करीब 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रभु का रथ खींचा। आज काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह रथ को 2 पग खींचकर रथयात्रा मेले का समापन करेंगे। 100 से 150 मीटर तक दूरी तक रथ को खींचा जाएगा। रथयात्रा चौराहे पर ये यात्रा समाप्त हो जाएगी।