विश्वनाथ मंदिर की ड्यूटी में लगे सिपाही ने तोड़ा नियम; मोबाइल लेकर गर्भगृह घुसा, जलधारी लांघकर बनाया वीडियो
मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र रेड जोन में गर्भगृह के अंदर एक सिपाही मोबाइल लेकर घुस गया ।मोबाइल से वह फोटो और वीडियो भी बनाने लगा. विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह में जल चढ़ाने वाले पात्र को लांघकर सिपाही किनारे खड़े होकर वीडियो बना रहा था. जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. मंदिर के ही यूट्यूब चैनल से यह वीडियो लोगों ने निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है