अररिया: मॉक ड्रिल को लेकर नगर थाने में हुई बैठक, निकाली गई जागरूकता रैली
Araria, Araria | May 7, 2025 गृह मंत्रालय के निर्देश पर अररिया जिले में आज मॉकड्रिल का आयोजन होगा. जिसके तहत शाम के 7:00 बजे से 10 मिनट के लिए सायरन बजाए जाएगा जिसमें सभी लोगों को अपनी-अपनी घरों की बिजली को बंद रखना है. इस दौरान ब्लैक आउट की स्थिति को उत्पन्न करना है. ब्लैकआउट को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.