मनेर: रामबाद स्थित हाई स्कूल परिसर में विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित
Maner, Patna | May 20, 2026 मनेर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामबाद स्थित संत गगन बाबा हाई स्कूल के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद सिंह का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विधायक और नगर अध्यक्ष को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।