अररिया: अररिया में नाला निर्माण का विरोध, जल निकासी व्यवस्था पर उठाए गए सवाल
Araria, Araria | Jun 9, 2026 अररिया शहर के आश्रम मोहल्ला स्थित गायत्री मंदिर के समीप बन रहे नाले का स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन नाले का वाटर लेवल और ढाल सही नहीं रखा गया है, जिससे जल निकासी होने के बजाय बारिश का पानी वापस उनके घरों की ओर आ सकता है।