तालबेहट: नयाखेड़ा निवासी ₹25,000 का इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को जख़ौरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जखौरा थाना पुलिस ने ₹25000 के इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में बताया गया अभियुक्त का नाम नितिन ठाकुर है,जो कि नयाखेड़ा का निवासी बताया गया उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष भेजा है।