13 सितंबर को जगाधरी के एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल जिला यमुना नगर की सामाजिक संस्था एक प्रयास आपके साथ ने बारहवीं कक्षा के होनहार लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर योग्य विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक व नैतिक संबल देने हेतु एक चयन परीक्षा का आयोजन किया था। उसी दिन पेपर मार्किंग भी की गई ,जिसमें 126 में से 15 बच्चे मैरिट में रहे। जिनके नाम हैं, प्रताप नगर से रजनी व सिया, पुरानी सब्जी मंडी स्कूल से मधु, काजल व निधि, एस डी स्कूल से गणेश, अटावा स्कूल से संध्या। जगाधरी गर्ल्स स्कूल से इशिका ,मॉडल कॉलौनी से अंजलि, वर्कशॉप स्कूल से ऋधि सरावां से सिमरन, बूड़िया स्कूल से हर्ष ,देवधर से दृष्टि, टोपरा कलां से खुशबू और मॉडल टाउन से रुहानी ।अब इन 15 बच्चों का इंटरव्यू 20 सितंबर दिन रविवार को सुबह 10-30 बजे एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल जगाधरी में पाँच प्रिंसिपल सदस्यों के सान्निध्य में होगा। संरक्षक शीश पाल चौहान ,अध्यक्ष आर एस शर्मा एवम् महासचिव कुंदन कालड़ा ने संयुक्त बयान में बताया कि साक्षात्कार से बच्चों का बौद्धिक स्तर , सामान्य ज्ञान, शिक्षा में अभिरुचि, अभिदृष्टि ,
लक्ष्यबोध ,प्रस्तुतिकरण ,नैतिकता आदि का आकलन किया जाएगा ।इस बार परीक्षा स्तर बहुत अच्छा रहा ।बच्चों में चयन प्रतिस्पर्धा ,शिक्षा में रुचि और लक्ष्यपूर्ति भाव बढ़ रहा है । संस्था बच्चों के प्रयास से सोत्साह शिष्यहिताय जी -जान से तत्पर है ।इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें , स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए गत वर्षों की तरह कुछ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ताकि वे पढ़ाई में शिक्षा सम्बन्धी अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकें ।बच्चों को आने -जाने का किराया भी दिया जाएगा।इंटरव्यू कमेटी में शीश पाल चौहान , आर एस शर्मा ,कुंदन कालड़ा , सुशील गुलाटी , अनूप कोठियाल एवम् कैशियर अच्छर सिंह उपस्थित रहेंगे ।
Ambala, Ambala | Sep 17, 2026