पीलीभीत: सेहरामऊ पूरनपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, ताजियादारों के साथ बैठक में दिया शांति और सौहार्द का संदेश
पीलीभीत। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर एक बजे थाना सेहरामऊ और पूरनपुर कोतवाली परिसर में ताजियादारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ताजियादारों से परंपरागत तरीके से मोहर्रम मनाने की अपील की।