जगदलपुर: डाक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, संघ के सचिव हेमंत कुमार पांडे ने दी जानकारी
हेमंत कुमार पाण्डे सचिव, भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ परिमंडल, बस्तर संभाग ने कहा कि मेल मोटर सेवा तथा सिविल विंग से संबंधित संरचनात्मक परिवर्तनों और विभिन्न संवर्गों के प्रस्तावित विलय को लेकर कर्मचारियों में चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापक संवाद की आवश्यकता है।