विदिशा नगर: अहमदपुर रोड पर अनियंत्रित कार सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला
विदिशा के अहमदपुर रोड पर बुधवार देर रात 10 बजे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वाहन का नंबर MP40 BC 2833 बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन सड़क किनारे उतर गया था।