गुना नगर: गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए सवर्ण आर्मी का हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन, विपक्ष पर लगाया विरोध का आरोप
गुना हनुमान चौराहे पर 1 जून को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर सवर्ण आर्मी ने बैनर पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन किया, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। संगठन जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने कहा, जब विपक्ष और मुस्लिम समाज भी अब कह रहा है समर्थन दे रहा है तो गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में क्या दिक्कत है। गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करें।