जोधपुर: सरदारपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने शोरूम की छत तोड़कर चुराए महंगे जूते व कपड़े, 3 दिन बाद केस हुआ दर्ज
जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में एक शोरूम में चोरी का मामला आज गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सामने आया है। चोर शोरूम की छत तोड़कर घुसे और महंगे जूते कपड़े चुरा कर ले गए।इसको लेकर अब स्टोर मैनेजर ने थाने में रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।