ओट: आरंग में किसानों के लिए ओरिएंटेशन और जरूरत आकलन पर प्रशिक्षण का आयोजन
Aut, Mandi | Oct 17, 2025 हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण–II) के तहत खंड परियोजना प्रबंधक इकाई मंडी द्वारा उप परियोजना के आरंग गांव में सुक्रवार को 3 बजे ओरिएंटेशन और जरूरत के आकलन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को परियोजना के उद्देश्यों, नियमों, कार्यप्रणाली तथा उनकी भूमिकाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।