दुधि: म्योरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ट्रेलर चालक फरार
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर आश्रम के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान कमल देव यादव पुत्र गोरख यादव निवासी सायल, पोस्ट महुअरिया, थाना दुद्धी के रूप में हुई।