शाहबाद: उपज खरीदकर ₹1.20 करोड़ का भुगतान किए बिना व्यापारी फरार, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jun 16, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली क्षेत्र के किसानों के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। समरानियां कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी द्वारा किसानों की उपज खरीदने के बाद करीब 1.20 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राधेश्याम मेहता के नेतृत्व में किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।