गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ
13 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर के रहने वाले अमन श्रीवास्तव की मकान में छत के रास्ते एक चोर घर में दाखिल हुआ और चोरी करके फरार हो गया। चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में जांच कर रही है।