छोटीसादड़ी: महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत के मामले में स्वैच्छिक छोटी सादड़ी नगर बंद, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
छोटीसादड़ी में कुछ दिनों पूर्व पुलिस थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर आज करणी सेवा एवं सर्व समाज के आह्वान पर स्वैच्छिक नगर बंद रखा गया। नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का समर्थन किया। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्