चकिया: सिकठिया में सीमांकन के बाद निर्माण कार्य शुरू, वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी हुई
सिकठिया में आज रविवार दोपहर 02 बजे चकिया तहसीलदार देवेंद्र कुमार द्वारा लंबित सड़क निर्माण की दिशा में भूमि का सीमांकन (डिमार्केशन) पूरा करने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बरसात के दिनों में रास्ता न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी।वही मामले में गाँव में वर्षों से चली आ रही सड़क की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।