चायल: तिल्हापुर में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (अम्बावता) ने उठाई जल्द समाधान की मांग
कौशाम्बी- भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को शाम 6 बजे नेवादा ब्लॉक के तिल्हापुर गांव में किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एक सभा आयोजित की गई। सभा में ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी और सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।