करेड़ा: गैस व पेट्रोल की किल्लत केवल अफवाह, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: थानाधिकारी पूरण मल मीणा
करेडा कस्बे सहित उप खंड क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत व कालाबाजारी की फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए शिवपुर चौकी पर आमजन को जागरूक करने के लिए रविवार को करेडा थानाधिकारी पूरण मल मीणा ने बैठक आयोजित की।