श्रीडूंगरगढ़: पड़ोसी के घर जाने की कहकर निकली युवती लापता, श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज
बीकानेर जिले के सुरजनसर गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे पड़ोसी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।