ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: लापरवाह रफ़्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने उछाला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित बीएसएफ कॉलोनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो रविवार सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अपने घर के बाहर खेल रहे मासूम प्रथम को एक तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।