हाथरस: गांव दाऊदा के पास सड़क पर पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव दाऊदा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।