हाथरस: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया
जनपद हाथरस के कस्बा हाथरस जंक्शन में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से इंजेक्शन लगाने के बाद गांव रामपुर निवासी एक महिला पुष्पा देवी की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।