बिजनौर: बिजनौर में बकरा ईद मनाने आए युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में गम का माहौल
Bijnor, Bijnor | May 28, 2026 बिजनौर में चंडीगढ़ से बकरा ईद मनाने आए जंदरपुर निवासी समीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार समीर अपने जीजा को लेने बाइक से घर से निकला था जाते वक्त रास्ते में जंदरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे समीर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने समीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।