मेरठ: पल्लवपुरम थाने में रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा का रिश्ता टूटा, 5 मई को मंत्री की भतीजी से होनी थी शादी
Meerut, Meerut | Apr 28, 2026 मेरठ के पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दारोगा छत्रपाल को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद उनका रिश्ता टूट गया है। छत्रपाल का रिश्ता प्रदेश सरकार में पशुधन, दुग्ध विकास व राजनीतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से तय हुआ था, लेकिन जेल जाने के बाद लड़की पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया।